STORYMIRROR

Arun Gode

Abstract

4  

Arun Gode

Abstract

आयुर्वेद भारतीय जीवन का अमूल्य आधार

आयुर्वेद भारतीय जीवन का अमूल्य आधार

1 min
4

आयुर्वेद भारतीय जीवन का अमूल्य आधार

भारतीय जीवनशैली और आयुर्वेद का है पुराना नाता,
इसके अनगिनत प्राचीन ज्ञानियों का योगदान रहा विख्यात।
पीढ़ी-दर-पीढ़ी जन्मे अनेक आयुर्वेद-पंडित,
लिखित आयुर्वेद ज्ञान के जनक धन्वंतरि माने जाते।

आयुर्वेद के महान आदि देवों में चरक और सुश्रुत,
जिन्होंने समयबद्ध जीवन और सात्त्विक आहार का बताया महत्व।
यदि चाहिए दीर्घायु और स्वस्थ जीवन का ऐशर्व,
तो मानव आरोग्य हेतु वनस्पति-आधारित भोजन है सर्वोत्तम।

आयुर्वेदिक औषधियाँ रोगों पर करतीं उत्तम उपचार,
शरीर को क्षति पहुँचाए बिना करतीं रोगों का संहार।
भारतीय संस्कृति की यह अनुपम और अमूल्य विरासत,
मानव कल्याण हेतु इसका संवर्धन और विकास है जरूरत।

मानव जीवन इस धरा पर है अत्यंत अनमोल,
वह पृथ्वी की आन, बान और शान का प्रतीक।
उसके जीवन में रोगों का न हो कोई व्यवधान,
आयुर्वेदिक उपचार से बढ़कर नहीं कोई अनुपम विधान।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract