STORYMIRROR

Vimla Jain

Romance Tragedy Action

4  

Vimla Jain

Romance Tragedy Action

प्यार का इम्तिहान

प्यार का इम्तिहान

1 min
468

क्यों जिंदगी भर देना पड़ता है

हर किसी को प्यार का इम्तिहान।

हर थोड़े थोड़े दिन में याद दिलाना पड़ता हैं कि

हम तुमको बहुत प्यार करते हैं।


क्या तुम हमको प्यार करते हो‌।

जरा नोकझोंक हो जाए तो लगता है प्यार में कमी आ गई।

मगर उसके बाद वापस मान मनौव्वल होता है तो लगता है नहीं

यह प्यार गया नहीं वापस आ गया।


जिंदगी भी अजीब चीज है यारों

हर किसी को यह देना पड़ता है प्यार का इम्तिहान।

रूठे को मनाने पर बताना पड़ता है कि हम तुमको कितना प्यार करते हैं‌।

बच्चे बड़े पति पत्नी भाई बहन

प्रेमी प्रेमिका हर किसी को गुजारना पड़ता है इस प्यार के इम्तिहान से।

आजकल तो जमाना ऐसा आ गया है।

बच्चे को जरा डांट दो तो वह भी बोलता है।


आप मुझको प्यार नहीं करते वापस थोड़ा

जादू की झप्पी दे दो तो हंसकर बोलता है।

हम आप मुझको बहुत प्यार करते हैं।

यह प्यार का इम्तिहान इम्तिहान ही तो है और क्या है।

इसीलिए कहती हूं दोस्तों हर किसी को देना पड़ता है प्यार का इम्तिहान।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance