STORYMIRROR

वैशाली सिंह

Classics Inspirational

4  

वैशाली सिंह

Classics Inspirational

अभिलाषा

अभिलाषा

1 min
391

सरहद पर ही लेटा हूँ 

मैं एक माँ का बेटा हूँ 

मेरी भी हैं कुछ अभिलाषा 

मेरी भी हैं कुछ  अभिलाषा 


है प्रेम हृदय में मेरे 

उसके भी ख्वाब हैं मेरे 

मैं आऊंगा वापिस जरूर 

ये है उसकी अभिलाषा 

मेरी भी हैं कुछ अभिलाषा।


 हम दोनों के प्रेम के गुलाब खिले होंगे 

जो मिल न सके मुझे खत शायद लिखे गिले होंगे 

इश्वर से करूँगा गुहार मिटेगा ये कुहासा 

मेरी भी हैं कुछ अभिलाषा 

मेरी भी हैं कुछ अभिलाषा।


इन हवाओं से अब ये कह दिया है 

बुझा न देना हृदय में जो जल रहा प्रेम का दिया है 

मिलेंगे ख्वाबों में तुम्हें अब ये है मेरी आशा 

मेरी भी हैं कुछ अभिलाषा 

मेरी भी हैं कुछ अभिलाषा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics