STORYMIRROR

S N Sharma

Romance

4  

S N Sharma

Romance

अब बताओ क्या करें

अब बताओ क्या करें

1 min
11

प्यार तुमसे हो गया है अब बताओ क्या करें ।

तुम्ही तुम आंखों में हो दिल लगी का क्या करें।


चांद में तेरा चेहरा घटा सी लहराती जुल्फें ।

फूल में मुस्कान तेरी सांझ सी नैनो की पलकें।


खुशबू तेरी ले पवन सांसों में आए क्या करें।

प्यार तुमसे हो गया है अब बताओ क्या करें ।


लाखों नजारे सज रहे यूं तो नजर के सामने।

बांध के मुझको रखा है पर तुम्हारे नाम ने।


तुझे पलकों में बसा कर बंद आंखें हम करें।

प्यार तुमसे हो गया है अब बताओ क्या करें।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance