STORYMIRROR

Anil Sharma

Tragedy

4  

Anil Sharma

Tragedy

आपदा में सियासत

आपदा में सियासत

1 min
221

सांसो पर सियासत, लाशों पर सियासत,

मुल्क को बदनाम करने में लगी है सियासत।


मदद पर सियासत, मददगारों पर सियासत,

जमाखोरों को बचानेे में लगी है सियासत।


श्मशान में जल रही चिताओं पर सियासत,

मौत के आंकड़ों को छिपाने में लगी है सियासत।


आपदा में सत्ता केे लिए समर्थन जुटाने में लगी है सियासत,

मुल्क के रहनुमाओं की अक्ल बताने में लगी है सियासत।


गिद्ध बन बैठे चंद फरिश्ते, उन पर सियासत,

सांसो की कीमत तय करने में लगी है सियासत।


एक होने केे सवाल पर छुप रही है सियासत,

आपदा में अवसर ढूंढ रही है सियासत।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy