STORYMIRROR

Sapna K S

Drama

4  

Sapna K S

Drama

आइना मुझसे मेरी पहले सी सूरत माँगे

आइना मुझसे मेरी पहले सी सूरत माँगे

1 min
214

आइना मुझसे मेरी पहले सी सूरत माँगे,

मेरा मुझमें जिंदा होने का सबूत माँगे


वो बहार आयी थी कभी फूलों पर,

चाँद तारों की बातें भी हुआ करती थी रातों में,

रूकसते यादों में दबी अब कुछ दास्तान रह गयी,

मुहब्बत का कर नाम बदनाम, मेरी ख्वाहींशे अधुरी रह गयी,

तेरी दगा पर भी मेरा दिल तेरा शुक्र माँगे

आइना मुझसे मेरी पहले सी सूरत माँगे


वो भरी बरसात में भी मेरा तनहा रोना,

तेरी यादों को सच मान के खूद को खोना,

वो तेरे आने पर जमाने को भूल जाने की जिद्द थी मेरी,

वो तेरे लौट जाने पर बस हैं खामोशी मेरी,

मेरी जिंदा लाश को अब कोई जनाजा ना माँगे

आइना मुझसे मेरी पहले सी सूरत माँगे।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Drama