STORYMIRROR

Writer Rajni Sharma

Classics

4  

Writer Rajni Sharma

Classics

2020 का संकल्प

2020 का संकल्प

1 min
313

चलो इस नये साल में एक नया संकल्प लेते हैं 

जो साथ रहे हर सुख-दुख में उन अपनों को कुछ समय देते हैं 


कुछ बुरी आदतों को भूलकर नई आदतें अपनाते हैं 

कुछ नई सी उम्मीदें, नए सपनों को सजाते हैं

जो छूट गए थे दूर कभी उन लम्हों को फिर एक बार पकड़ लेते हैं 

चलो इस नये साल में एक नया संकल्प लेते हैं 


देर से उठना, व्यर्थ की बातें करना 

यह सब छोड़कर एक नई शुरुआत करते हैं 

इस कीमती समय की खुद को अहमियत समझाते हैं

जीवन के हर पल को ही एक नये जोश से जीते हैं 

चलो इस नये साल में एक नया संकल्प लेते हैं 


घंटों तक मोबाइल पर समय बिताना 

पढ़ना-लिखना छोड़ कर मनोरंजन में लग जाना

लेकिन अब इस ज़िंदगी को एक नया उद्देश्य देते हैं 

चलो इस नए साल में एक नया संकल्प लेते हैं 


जो सीखा 2019 से, ना उसको कभी भुलाना है 

जो हुई हैं हमसे गलतियाँ, ना उनको अब दोहराना है

अपनी हर ख्वाहिश को अब, खुद से ही जोड़ देते हैं 

चलो इस नए साल में एक नया संकल्प लेते हैं..!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics