STORYMIRROR

#प्रतिभा लेखन प्रतियोगिता

SEE WINNERS

Share with friends

स्टोरीमिरर एवं प्रतिभा राइटर कम्यूनिटी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित " प्रतिभा " कविता एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता मे आपका स्वागत है ।  

प्रतियोगिता हेतु नियम व शर्तें :

● प्रतियोगिता का मुख्य हेतु : प्यारे लेखक मित्रों खास तौर पे यह प्रतियोगिता नवोदित साहित्यकार एवं लेखकों को अपनी लेखन कृति प्रकाशित करने का माध्यम बने यही शुभ हेतु के साथ यह प्रतिभा लेखन प्रतियोगिता शुरू किया गया है। हम आशा करते है की हमारी यह प्रतियोगिता, नवोदित साहित्यकार एवं लेखकों के लिए प्रेरणा रूप बनेगी ।  

● यह प्रतियोगिता हर आयु के रचनाकारों के लिये है। आयुसीमा कोई मायने नहीं रखती।

● प्रविष्टि भेजने की समय सीमा दिनाँक 07 अप्रेल 2021 से लेकर 07 मई 2021 है। निश्चित अवधि के उपरान्त भेजी गयी प्रविष्टियों को प्रतियोगिता में समिल्लित नहीं किया जायेगा।

● आपके द्वारा भेजी गयीं रचनाएँ मौलिक होनी चाहिए। किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में सारा दायित्व प्रतिभागी का स्वयं होगा।

● प्रतिभागी अपनी नवीनतम फ़ोटो के साथ अपना संक्षिप्त परिचय ( व्यवसाय, पत्र व्यवहार का पता, ईमेल, इंस्टाग्राम आइडी व व्हाट्सप्प नंबर सम्मिलित हो ) अपने स्टोरीमिरर की प्रोफाइल में अवश्य अपडेट करें।

● अगर प्रतिभागी के पास Pratibha.tribe.so का लॉगिन आईडी हो तो उसका यूजर नेम भी जरूर अपडेट करे। 

● यदि रचना किसी भी दूसरे लेखक की कॉपी की हुई पाई जाती है तो स्टोरीमिरर की वेबसाइट से उसे डीलिट कर दिया जाएगा।

● अपनी कहानी या कविता में वर्तनी व व्याकरण का विशेष ध्यान रखें। कहानी मौलिक होनी चाहिए, आप किसी अन्य की रचना की नकल नहीं कर सकते।

● शब्द संख्या की सीमा कविता के लिए 20 पंक्तीया व कहानी के लिए 300 शब्दों से लेकर 3000 की रहेगी जिस पर खास ध्यान रखे 

● 2 ही विधाओं में रचनाएं स्वीकार की जाएँगी। कविता या कहानी।

● एक रचनाकार कितनी भी रचनाएँ प्रेषित कर सकता है।


 प्रतियोगिता में विषय इस प्रकार है, आप दिये गये विषयों में से किसी भी विषय को चुन कर अपनी प्रतिभा निखार सकते हैं।

● भ्रष्टाचार  

● युवा 

● परिवार 

● एकता 

● मेरा देश ( भारत )

● पर्यावरण बचाओ 

● साल 2020 की यादे ( कोरोना समय ) 

● साइबर क्राइम 

● प्यार 

● सामाजिक संवेदनाओं पर समर्पित कविताओं व कहानियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

● मोटिवेशन ( लोगों को मोटिवेट करती हुई रचना )

● स्किल इंडिया 

● आधुनिक भारत 

● आधुनिक प्रेम ( दिखावा या सच )

● इंटरनेट का दुरूपयोग 


परिणाम

● परिणाम 6 जून 2021 को स्टोरीमिरर वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।

● विजेताओं का चयन संपादकीय स्कोर के आधार पर किया जाएगा।


पुरस्कार

● कविता और कहानी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले स्पर्धक की रचना प्रतिभा ई - मैगजीन मे शामिल की जाएगी, विशेष ई-प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा, साथ ही साथ उस रचना को ध्वनि रचना बनाकर प्रतिभा रिधम पॉडकास्ट पर प्रकाशित किया जाएगा, एवं उनका स्पेशल इंटेरव्यू भी आयोजित किया जाएगा ओर सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम पर भी वीडियो माध्यम से शेयर किया जाएगा  

● कविता और कहानी में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले स्पर्धक की रचना प्रतिभा ई - मैगजीन मे शामिल की जाएगी, विशेष ई-प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा, साथ ही साथ उस रचना को ध्वनि रचना बनाकर प्रतिभा रिधम पॉडकास्ट पर प्रकाशित किया जाएगा, एवं सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम पर भी फोटो माध्यम से शेयर किया जाएगा । 

● कविता और कहानी में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्पर्धक की रचना प्रतिभा ई - मैगजीन मे शामिल की जाएगी, विशेष ई-प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा, साथ ही साथ उस रचना को ध्वनि रचना बनाकर प्रतिभा रिधम पॉडकास्ट पर प्रकाशित किया जाएगा।  

● साथ में दूसरे प्रतियोगी जिनकी रचना संपादक मैगजीन के लिए पसंद करते हे उनकी रचना को ई मैगजीन मे प्रकाशित किया जाएगा , साथ ही प्रतिभा राइटर कम्यूनिटी की ओर से डिजिटल  सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा । 

● सभी प्रतिभागियों को स्टोरीमिरर की तरफ़ डीजिटल सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

नोट: रचना केवल प्रतियोगिता के लिंक पर ही जाकर प्रेषित की जानी चाहिए। प्रतियोगिता में भागीदारी पूर्णतः निशुल्क है।


Trending content