जय भोले नाथ की...!!
जय भोले नाथ की...!!
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को दिल की अनंत गहराइयों से शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए भोलेनाथ बाबा से समस्त संसार में सुख, शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की असीम कामना करता हूं। शिव भगवान को भोलेनाथ के नाम से भी पुकारा जाता है, जो उनकी सहजता, सरलता और सादगी को व्यक्त करते हुए मानव जाति को अद्भुत सन्देश देता है। भगवान शिव का यह रूप मानव जाति को अपनी सहजता, सरलता, सादगी और मौलिकता बनाए रखने का अद्भुत सन्देश देता है, जो कि सकारात्मक ऊर्जा का वाहक है। अब तो आधुनिक विज्ञान भी इस बात की पुष्टि कर चुका है। भगवान शिव को नीलकंठ महादेव भी कहा जाता है, जो मानव जाति को कष्ट सहकर और निर्भीक होकर कल्याण के मार्ग पर डटे रहने की सीख देते हैं। भगवान शिव अनंत शक्तियों को धारण करते हैं, और अपने भक्तों पर सदा ही कृपा बरसाते हुए उनके लिए कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
