STORYMIRROR

Rajit ram Ranjan

Drama Inspirational

4  

Rajit ram Ranjan

Drama Inspirational

फ़रेबी मोहब्बत का वास्ता*

फ़रेबी मोहब्बत का वास्ता*

1 min
471

हर रोज यहां

नफ़रत कि आग में जलते जा रहें हैं लोग

चेहरे पे चेहरा लगा कर घूम रहें हैं लोग

फ़रेबी मोहब्बत का वास्ता देकर, 


प्यार से हथेली चूम रहें हैं लोग 

समझ नहीं आता कि कैसे थे,

अब कैसे हो गये हैं लोग

चल रहें हैं रास्तों में आँखें खुली हैं,


पर सो रहें हैं लोग

मुस्कान होठों पर दिखावटी लिए रो रहें हैं लोग

किससे कहे,क्या कहे,कौन हैं अपना


बस अपना होने का नाटक किये जा रहें हैं लोग

हर रोज यहां

नफ़रत कि आग में जलते जा रहें हैं लोग।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama