STORYMIRROR

Sonam Kewat

Drama Inspirational

3  

Sonam Kewat

Drama Inspirational

ये मजाक थोड़ी है

ये मजाक थोड़ी है

1 min
228

 

जिंदगी में सब कुछ मिल जाए यूँ ही

ये इतना आसान थोड़ी है 


सोच समझ कर दी है खुदा ने जिंदगी 

इसे जी लेना सब का काम थोड़ी है 


ठोकरें खाकर तुम गिरते हो तो क्या हुआ 

तुम्हारा नाम बदनाम थोड़ी है 


गमों को पीकर हर कोई जीना सीख ले

अरे, ये कोई जाम थोड़ी है 


जो पाया है अपने बलबूते पर ही पाया

ये लोगों का एहसान थोड़ी है 


तुमने प्यार दिया पर बदले मैं 

तुम्हें मिला धोखा कोई इनाम थोड़ी है 


क्यों रटते रहते हो नाम उस बेवफा का 

वो कोई राम नाम थोड़ी है 


रात बीतेगी कल फिर नया सवेरा होगा 

देखो जरा अभी शाम थोड़ी है 


अरे सोने वाले उठ जाओ वक्त नहीं है 

अभी सोने के लिए श्मशान थोड़ी है 


मेरी कविताओं को बिना पढ़े छोड़ जाओ

अरे ये कोई मजाक थोड़ी हैं


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama