STORYMIRROR

Bhawna Kukreti Pandey

Drama Tragedy

3  

Bhawna Kukreti Pandey

Drama Tragedy

उपकार

उपकार

1 min
261

वो मजबूर था

भूख और श्रम की

असंगतता पर

तुमने उसका वीडियो बनाया

उस पर लोगों का

हृदय पसीजा


लोगों ने मजमा लगाया

कुछ दान कर बहुत पूण्य कमाया।

तुमने उसे नहीं बताया

की क्यों उसे उपकृत किया

मन कि परिधि में

क्या जोड़ घटाव किया


कर दिया उपकार उसकी 

सम सामयिक 

दीनता पर।

उसने समझा तुम्हे तब

देवदूत बिना संदेह

अब वो पूछता है कारण

मांगता है मूल्य दुख का 


तो है वो अब

एक दुष्ट देह।

बताओ उपकार

क्या वाकई ऐसा ही होता है ? 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama