Ashfia Parvin

Abstract Horror Thriller

4  

Ashfia Parvin

Abstract Horror Thriller

पीछे मत मुड़ना

पीछे मत मुड़ना

4 mins
763


वार्निंग :-यह कहानी पढ़ते वक़्त पीछे मत मुड़ना

यह कहानी पढ़ते वक़्त बिलकुल भी पीछे मत मुड़ना खास कर यदि आप रात में पढ़ रहे हैं क्यूंकि पीछे कोई हैं। पीछे मुड़ना मना हैं। अब आप पीछे मुडे, हैं ना? पीछे कोई सामान होगा या कोई इंसान या आपका खुद का परछाई।

यही होता हैं जो काम हमें करने को मना करते हैं वही हम ज्यादा करते हैं। खैर।

यह कहानी एक लड़की कि हैं जिसका नाम कहानी हैं। जी हाँ, कहानी। कहानी एक 16 वर्ष कि बहुत डेरिंग गर्ल हैं , कुछ भी करने से डरती नहीं हैं । एक दम  बेफिक्र -बेपरवाह से रहती हैं, निडर हैं, एडवेंचर प्रेमी हैं। कहानी एक अंबिवर्ट हैं। उसे परानार्मल एक्टिविटीज करना बहुत बहुत पसंद हैं जैसे कि ओउजा बोर्ड खेलना, चार्ली -चार्ली गेम ट्राय करना, बेबी ब्लू, कैंडी मैन और ब्लडी मेरी जैसे गेम ट्राय करना, शपित जगहों में जाना यह सब कहानी के लिए बाई हाथ का खेल हैं और डर शब्द तो उसके डॉक्टनरी (dictonary ) में हैं ही नहीं। जैसे कि हर किसी का कुछ ना कुछ इच्छा होता हैं, सपना होता हैं वैसे ही कहानी का एक इच्छा हैं और वह हैं कि उसे सच जानना हैं।

उसे एक बार के लिए अपने आँखों से असली भूत देखना हैं लेकिन कभी देख नहीं पाई। बहुत कोशिश कि, हर तरह से लेकिन अब तक एक भी असली भूत -प्रेत, जिन्न, वैम्पायर, वेरेवोल्वेस, वेंडिगो, चुड़ैल कुछ भी नहीं देख पाई, इवन शपित नंबर्स पे भी कॉल कर चुकी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। खैर।

एक दिन का बात हैं, मतलब रात का बात हैं। घड़ी में रात के 3:00 बज रह था। कहानी स्कूल स्टूडेंट थी और सामने एग्जाम था जिसके वजह से देर रात तक पढ़ाई कर रही थी लेकिन जब पढ़ते पढ़ते बोर हो गई तब वो अपना मोबाइल उठाई और सोची क्यूँ ना थोड़ा यूट्यूब ऑन कर मोटिवेशनल वीडियो देखा जाये जिससे फिर से रिचार्ज हो कर पढ़ पाउँ। लेकिन जब कहानी ने यूट्यूब ऑन किया तब कहानी के होश उड़ गए। कहानी को देखने को मिला कि यूट्यूब में सिर्फ एक ही वीडियो यूट्यूब रिकक्यूमेंडेशन में बार बार दिखा रहा हैं। उस वीडियो के थंबनेल में लिखा था कि यह वीडियो देखते वक़्त पीछे मत मुड़ना। कहानी ने एक बार भी नहीं सोचा और उस वीडियो को देखना स्टार्ट कर दिया। वो वीडियो शुरु हुआ कहानी खुद से बोली -" अजीब वीडियो हैं, यह वीडियो देखते वक़्त पीछे मत मुड़ो लेकिन यह वीडियो में हैं क्या? "। वीडियो के स्टार्टिंग में कुछ भी नहीं दिखा रहा था, सिर्फ 0 नंबर बार बार रिपीट हो रहा था। कहानी उसे रीड करते हुए बोली -" 0000000000... क्या? यह तब से जीरो ही दिखा रहा हैं इससे आगे भी कुछ होगा? " कुछ समय तो ऐसे ही निकल गया फिर कहानी पढ़ते हुए बोली :-0000000 बकवास हैं। पीछे मुड़ना मना हैं जरा पीछे मूड के देखती हुँ। कहानी पीछे मुड़ी लेकिन कुछ नहीं हुआ लेकिन फिर जब कहानी का आँखे अपने मोबाइल पे गया तो उसका होश उड़ गया।

कहानी को अब इस वीडियो में 0 देखना बंद हो गया था। कहानी को सिर्फ अपना नाम दिखाय दे रहा था।

कहानी :-" यह क्या हो रहा हैं? मेरा नाम इसमें कैसे? "

कुछ श्रण बाद उस वीडियो में अब कहानी खुद को देख पा रही थी। कहानी को अपना शकल दिख रहा था। यह देख वो भोंचक रह गई।

कहानी :-" यह हो कैसे सकता हैं? "

कहानी के माथे से पसीना टपकने लगा। कहानी अब उस वीडियो को बंद करना चाहती थी लेकिन वो वीडियो तो बंद ही नहीं हो रहा था। कहानी को कुछ समझ नहीं आ रहा था ऐसा कैसे हो सकता हैं।

कहानी :-" यह हो कैसे सकता हैं? मैं कैसे? यह वीडियो बंद क्यों नहीं हो रहा हैं? अरे! यह एंड्राइड काम क्यूँ नहीं कर रहा हैं? हो क्या रहा हैं? "

ऐसे होने पर कहानी काफ़ी ज्यादा डर जाती हैं। तब अचानक से अलार्म बजने का आवाज़ जोर से सुनाई देता हैं और कहानी अपने नींद से उठ जाती हैं । कहानी को पता चला कि वो एक सपना था। वो स्टडी टेबल पे वैसे ही पढ़ते पढ़ते सो गई थी। अगले सुबह कहानी ब्रेकफास्ट कर स्कूल के लिए चली गई,उसके स्कूल में सोशियल साइंस का टेस्ट था जिसके लिए कहानी प्रिपरेशन कर रही थी।

स्कूल से आते वक़्त कहानी के नज़र रास्ते में दीवार पे लगी एक पोस्टर पर पड़ी जिसमे लिखा था -" पीछे मत मुड़ना -000"। यह एक हॉरर मूवी हैं जो अभी अभी नया रिलीज़ हुआ हैं। 


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Abstract