STORYMIRROR

Akshay kumar

Romance

4  

Akshay kumar

Romance

मैं तुमसे प्यार करता हूँ

मैं तुमसे प्यार करता हूँ

2 mins
206

सबके मन मे एक संदूक जरूर होता है। जिसमे वो अपनी बेशकीमती बातों को धागे में मोतियों की तरह पिरो के रखता है। और वो संदूक तभी खुल पाता है जब कोई बहुत खास इंसान हमारी ज़िंदगी मे आये। आज सोंचा की मैं भी उस संदूक को खोलकर। उनमे से उन धागों में पिरोई हुई मोतियों की चमक में जो बातें छुपी हैं। वो लिखा जाए।

कमियाँ सभी मे होती हैं। यहाँ कोई इंसान परफेक्ट नहीं होता। अब चाँद पर दाग ना हो तो वो चाँद कैसा। पर उन कमियों के साथ जब कोई तुम्हे अपनी ज़िंदगी में आने दे न तो लगता है भगवान सच में किसी का बुरा नहीं सोंचते। जैसे कि तुम्हारा मुझे मिलना। भले ही दिन कम हुए हैं अभी। पर हाँ ये तुमसे साबित होता नजर आ रहा है कि आज के ज़माने में भी प्यार के बदले प्यार मिलना कोई भ्रम नहीं। हकीकत है। 

सब बोलते हैं न। I Love You। इसका मतलब महज़ इतना नहीं होता कि जी मैं आपसे प्यार करता हूँ। इसका मतलब होता है की हाँ मैं तुमसे प्यार करता हूँ। और हमेशा करता रहूँगा। चाहे कोई भी परेशानी आये या कोई भी मुसीबत, कभी तुम्हें अकेला नहीं छोड़ूंगा किसी मुसीबत में। एक ढाल बन कर खरा रहूँगा साथ तुम्हारे।

और जब तुम I Love You बोलती हो तो मुझे ये सब महसूस होता है। और अगर मैं भी बोलता हूँ तो इसका मतलब भी यही है कि हाँ। मैं हूँ। और रहूँगा। तुम्हारे साथ हर परिस्थिति में। खुशी में। दुख में। किसी भी परेशानी में। अकेला नहीं छोडूंगा। किसी पर भरोसा नहीं करता था मैं। किसी के पास भी जाने से डरता था मैं। पर तुम आई तो ऐसा लगा मानो सदियों से बंद पड़ी वीरान सी हवेली में कोई बाशिंदा आ गया है। मैं ये वादा करता हूँ। मैं तुम्हे संभाल के रखूँगा। और कभी give up नहीं करूँगा। Worst से Worst situation भी आये। तो कोई बात नहींं। मेरे हाथ मे तुम्हारा हाथ होगा तो लड़ जाऊँगा हर हालात से। और कहीं तुम्हें लग रहा होगा। ये बोलने लिखने की बातें हैं। तो ना जी। ये बातें औरों के लिए होंगी बोलने की बातें। पर मेरे लिए नहींं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Romance