STORYMIRROR

Chandresh Kumar Chhatlani

Abstract

2  

Chandresh Kumar Chhatlani

Abstract

क्रांति नहीं

क्रांति नहीं

1 min
55

"अपना नाम क्यों बदलवा रहे हो? भगवान दास से बसंत!"

"क्योंकि, सरकार बदल गई है। नई सरकार भगवान के नाम पर आई है और आगे भी उसी के नाम पर वोट मांगेगी।"

"लेकिन पिछली सरकार भी तो वैसी ही..."

"अरे! छोड़ो उसे, तब की बात और थी।"

"मतलब?"

"मतलब, मुझे विरोध करना है। भगवान का विरोध भगवान के नाम से कैसे होगा?"

"ओह! अब समझा विरोध है...

... क्रांति नहीं।"


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Abstract