STORYMIRROR

Chandresh Kumar Chhatlani

Comedy

2  

Chandresh Kumar Chhatlani

Comedy

सोशल मगरमच्छ

सोशल मगरमच्छ

1 min
64

एक आदमी नदी के बीच में तैर रहा था। अचानक सामने से मगरमच्छ आ गया। आदमी घबराया, और मगरमच्छ तो साहब, मुंह फाड़े उसके पास तेज़ी से पहुंच गया।


पास आते ही मगरमच्छ मुस्कुराया और अपना सेलफोन निकाल कर उस घबरा रहे आदमी की पिक ले ली।


आदमी ने घबराते हुए पूछा, "ये क्या?"


मगरमच्छ ने प्रेम से देखते हुए उत्तर दिया, 

"इंस्टा पर अपना खाना पोस्ट कर रहा हूं।"


रुकिए ज़रा, पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।


पिक खींचकर मगरमच्छ उसे एडिट करने लग गया। 

और उसका फायदा उठा कर वह आदमी निकल भागा।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Comedy