STORYMIRROR

Abdul Rahman Bandvi

Horror

3  

Abdul Rahman Bandvi

Horror

भूतिया कहानी

भूतिया कहानी

2 mins
286

सत्य घटना पर आधारित चुड़ैल की कहानी

क़लम मेरी पर है कुछ लोगों से सुनी जुबानी

अधिकांश लोगों के जानकारी के अनुसार ये भूत की कहानी सत्य घटनाओं पर आधारित है:-


उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के ललौली नामक गाँव की सत्य घटनाओं पर आधारित ये कहानी है जिसके बारे में कहा जाता है कि यहाँ एक मुहल्ला है जिसका नाम भूतखानी मुहल्ला है तब उस मुहल्ले के बारे में जानने की जिज्ञासा हुई तब उन्होंने इसके पीछे की कहानी बताई की ये मुहल्ला एक भूत की औलादों से बसा हुआ है। बहुत समय पहले की बात है कि यहाँ दो भाई रहा करते थे और जीवन यापन के लिए खेती किसानी किया करते थे इसलिए किसानी के सिलसिले में रात में खेतों पर सोया करते थे परंतु कुछ समय बाद रात्रि में उनके साथ अजीब घटना घटित हुई और एक चुड़ैल को इन्होंने देखा तब उस दिन से रोज वो चुड़ैल इनके साथ रात बिताया करती थी तब इनमें से जो छोटे भाई वहाँ लेटा करते थे वो डरे और सहमे हुए रहने लगे लेकिन इस बात को किसी से साझा करने में संकोच करते क्योंकि ऐसी बातों पर लोग जल्द विश्वास नहीं करते। एक दिन बड़े भाई ने कहा कि एक बात समझ नहीं आ रही कि तुम्हारे खानपान में कोई कमी नहीं रहने देता फिर भी तुम इतने पतले दुबले क्यूँ होते जा रहे हो कोई दिक्कत वगैरह हो तो बताओ तब इन्होंने अपने बड़े भाई को बताया जो साहसी व निडर थे तथा तांत्रिक ज्ञान भी रखते थे। ऐसा सुनने के बाद बड़े भाई खेत में गए और इनके साथ भी वही घटना घटी कि रोजाना चुड़ैल आती और लेट जाती तब इन्होंने कहा कि आखिर क्या चाहती हो क्यूँ परेशान करती हो परन्तु उचित उत्तर न मिलने पर अगले दिन इन्होंने एक दिन साथ लेटी चुड़ैल के बाल काट लिए और वो इंसानी रूप में आ गई । 

        संक्षिप्त में इसके बाद इन्होंने इस चुड़ैल के साथ शादी की तथा फिर इनके तीन(3) बच्चे हुए और इस प्रकार जीवन व्यतीत होता गया लेकिन फिर चुड़ैल अर्थात बच्चों की माँ की दिली इच्छा हुई कि वो आज़ाद हो जाए परन्तु सभी से ज़ाहिर नहीं किया लेकिन उस इच्छा को दूसरे प्रकार से कहा कि अब तो मेरी कटी चोटी को वापस कर दें । 

इस प्रकार कुछ मतों के अनुसार छोटे बच्चे की छठी या शादी में ख़ुशी मनाने अर्थात नाचने की इच्छा ज़ाहिर की फिर ख़ूब नाची और नाचते-नाचते फिर अचानक गायब हो गई। बताते हैं कि इसीलिए इस मोहल्ले का नाम भूतखानी मोहल्ला रखा गया और अब भी इनकी औलादों से ये मोहल्ला आबाद है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Horror