STORYMIRROR

Dr. Hafeez Uddin Ahmed Kirmani

Abstract

4  

Dr. Hafeez Uddin Ahmed Kirmani

Abstract

02 जून 2021:

02 जून 2021:

3 mins
234


आज बहुत देर से सो कर उठा। सारी रात जागता रहा। हर प्रकार के विचार मन में आते रहे। किन्तु मेरे आशावाद ने कुविचारों पर विजय पाई।

सीमा और राहत के साथ आठ बजे डॉक्टर सिन्हा को दिखाने गया। वह फिजिओलॉजिस्ट हैं और हमारे पारिवारिक डॉक्टर हैं। बहुत आशावादी हैं। कितने ही मरीज मात्र उनकी बातों से ही ठीक हो जाते हैं। मेरी रिपोर्ट वह कल ही देख चुके थे। उन्होंने नफरोलॉजिस्ट डॉक्टर चंद्रा के नाम पत्र लिख कर दिया और तुरंत उन्हें दिखाने के लिए कहा। डॉक्टर चंद्रा से संपर्क करना कोई आसान बात नहीं है। उनसे समय लेने में एक से डेढ़ महीना तक लग जाता है। डॉक्टर सिन्हा का पत्र देख कर उन्होंने मुझे तुरंत बुला लिया।

उनका विचार है कि क्योंकि क्योंकि मेरी आयु मात्र बत्तीस वर्ष है इसलिए मुझे बहुत चिंता की आवश्यकता नहीं। मैं बहुत दिनों तक डाएलिसिस पर निर्भर रह सकता हूँ। डॉक्टर चंद्रा के आशावादी शब्दों ने निराशा का बांध तोड़ दिया। सीमा के लिए अपने आँसू रोकना कठिन हो गया।

अब कल डाएलिसिस करने के लिए कहा है। उनका कहना है कि उसके बाद ही वह इलाज की रणनीति तैयार करेंगे।

सायंकाल के समय सौरभ आया था। हम लोगों की मित्रता का कारण हमारे विचारों के मतभेद हैं। कभी कभी तो ऐसा लगता है कि जैसे हम लोगों की सहमति बस इस बात पर है कि हमें एक दूसरे से सहमत नहीं होना है। हम लोगों के विचारों का आदान प्रदान हीगल के डाइलेक्टिक सिद्धांत को पूर्णतः सही सिद्ध करता है। दो विरोधी मतों से ही तो नया मत निकल कर आता है जो हम दोनों को ही मन ही मन अच्छा लगता है।

मैंने सौरभ से कहा, "इस बात की संभावना बहुत कम है कि मैं गुर्दे की बीमारी से मरूँ। मेरे पास पैसे की कमी नहीं है। लगभग चार सौ साल पहले जब रेने डिस्कारटेस ने शरीर को मशीन बताया था तो कितना शोर मचा था। चर्च ने उसकी पुस्तक पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन आज मनुष्य का शरीर तो क्या उसके विचार भी मशीनी हो गए हैं। जिस प्रकार कार का खराब फ़िल्टर नए फ़िल्टर से बदल दिया जाता है ठीक उसी प्रकार मेरे गुर्दे भी बदले जा सकते हैं।"

सौरभ ने उत्तर दिया, "यदि लोगों के मरने का कारण मात्र धन की कमी होता तो धनी मरते ही नहीं। धीरु भाई अंबानी के पास पैसे की क्या कमी थी लेकिन धन द्वारा मस्तिष्क में अटका हुआ बहुत ही छोटा सा ब्लड क्लाट दूर न हो पाया।"

"हाँ तो मृत्यु के दो कारण हुए। एक तो धन की कमी दूसरे डॉक्टर की अक्षमता।"

"मृत्यु का और कोई कारण नहीं है?"

"हाँ, तकनीक की कमी भी एक कारण हो सकता है।"

सौरभ अभी अभी गया है। लेकिन यह कहते हुए की मृत्यु के और भी कारण होते हैं। विचार करना।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Abstract