STORYMIRROR

आकिब जावेद

Romance

5.0  

आकिब जावेद

Romance

ज़िन्दगी की ये सब पिटारी है

ज़िन्दगी की ये सब पिटारी है

1 min
522


नाम लब पे यूँ उसका जारी है

ज़िन्दगी साथ में गुज़ारी है।


वक़्त बे-वक़्त जब सियासत हो

ये सियासत की चाटुकारी है।


धर्म ईमान बेच खाए सब

ये सियासत की ही ख़ुमारी है।


दे के तकलीफ़ ज़िंदगी में सब

लोग करते क्यों फ़ौजदारी है।


कल तुम्हारी है आज ये हमारी

ज़िन्दगी की ये सब पिटारी है।


कब छुपे चेहरें नज़र आए

यो मुहब्बत कभी कटारी है।


याद आते हो बेहिसाब यूँ तुम

ये हमें कौन सी बीमारी है।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance