यादों का जंगल
यादों का जंगल
![](https://cdn.storymirror.com/static/1pximage.jpeg)
![](https://cdn.storymirror.com/static/1pximage.jpeg)
इस से पहले कि रात हो जाए |
दिन से चंद सवालात हो जाए |
माना कि ख़फ़ा हो तुम मुझ से,
थोड़ी-सी गुफ़्तगू बेबात हो जाए |
इश्क़ में और कुछ हासिल ना हुआ,
दर्दे-दिल की ही बात हो जाए |
क्या हुआ जो एक बार नाकाम रहे,
फिर से नयी शुरुआत हो जाए |
फिर चलें यादों के जंगल में,
शायद उनसे मुलाक़ात हो जाए |