STORYMIRROR

Deepak Meena

Romance

4  

Deepak Meena

Romance

यादों भरी किताब सी....

यादों भरी किताब सी....

1 min
587

किसी यादों भरी किताब सी

तू पास है दिल के आज भी

मेरी जिंदगी की सरगम है

मेरी सांसों का साज भी


पलटते हुए पन्नों की

हर एक कहानी का

तू ही अंजाम है

और तू ही आगाज़ भी


कभी शृंगार रस की कविता

कभी कहानी का संसार सी

कभी मधुर गीतांजलि

तू ही मन की आवाज भी


बनकर प्रस्तावना

जीवन के हर रंग में

तू साथ थी कल भी

तू साथ है आज भी


किसी की यादों में भरी किताब सी

तू पास है दिल के आज भी।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance