STORYMIRROR

Deepak Meena

Romance

4  

Deepak Meena

Romance

जब याद मेरी आए

जब याद मेरी आए

1 min
442

जब याद मेरी आए आवाज देना

छुपाना मत जज्बातों को

उन्हें तुम अल्फाज देना


मैं हूं तुम्हारे भीतर ही

मन के किसी कोने में

बस अपने मन को 

मेरे होने का एहसास देना


छू भी पाओगी 

तुम अपनी आंखों से मेरे अक्स को

अपनी कल्पनाओं को 

बस थोड़ा परवाज देना


मिल ना सकें रूबरू तो भी

इश्क ये बरकरार रहे

अपनी मोहब्बत को 

कुछ ऐसा अंदाज देना


जब याद मेरी आए 

आवाज देना।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance