STORYMIRROR

राजेश "बनारसी बाबू"

Action Classics Inspirational

4  

राजेश "बनारसी बाबू"

Action Classics Inspirational

वर्ल्ड वाटर डे

वर्ल्ड वाटर डे

1 min
288

विश्व जल दिवस आया है।

जल संरक्षण की याद दिलाया है

स्थिति अब बद से बदतर हुई

सारे ताल तलैया कुएं भी अब सूख गई


यह बड़ा संकट का समय आया है

जहां भी जल की उपलब्धता हुई

उन्हे जल का कदर समझ में ना आया है

अभी कुछ दिन पूर्व ही देश के लोगों ने

बिन जल अपना प्राण गवाया है।


जल संरक्षण के इस संकट में सरकार ने

कोई कदम ना आया है।

मंदिर मस्जिद और कुर्सी के चक्कर 

सब अपना उल्लू सीधा कर आया है

71% जल किंतु शुद्ध जल का स्त्रोत 

बहुत कम होता आया है


गंदे जल पीने को विवश व्यक्ति 

अस्वस्थ हो अपना जान गवाया है

कृपया जल संरक्षण किया जाय

ताकि धरा पर अब जिंदा रहा जाए


विश्व जनसंख्या दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा

जल का स्त्रोत रात दिन कम होता जा रहा

लेकिन यह तथ्य किसी को समझ में ना आ रहा

विश्व में दो अरब लोगो को स्वच्छ जल 


नही मिल पा रहा 

यह बहुत बड़ा संकट से जाने क्यूँ

निजात नहीं मिल पा रहा

आओ विश्व जल दिवस मनाए

राष्ट्र के बहुमूल्य धरोहर यह को

चलो हम मिलकर बचाए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action