वो और अंधेरा कमरा
वो और अंधेरा कमरा
दिल उनका भी टूटा है पर
वो जताना जानते नहीं हैं
प्यार करते हैं अब भी
लेकिन वो मानते नहीं हैं
वो बंद है अंधेरे कमरों में
सोचते हैं कभी उजाला होगा
जब लौटकर आएगा सनम तो
जीने का कुछ सहारा होगा
वो है जो हाल सबका लेते हैं
उनको पूछने वाला कोई नहीं है
बाहर दिखावे की दुनिया और
अंधेरा कमरा बस दुनिया यही है
वो कुछ कहता ही नहीं बस
खुद से बातें करता रहता है
छुपाता है हाल अपनों से ही
मानो कि वह गैरों से डरता है
दुनिया है खूब ठोकर देती है
वो चलते-चलते थक जाता है
बहुत मशरूफ है गमों में पर
लोगों को खुश देख बहक जाता है
लोगों से चर्चा नहीं करता बस
अंधेरे में बैठे आंसू बहा लेता है
कोई पूछे अगर कारण उससे तो
बखूबी अपना हाल छुपा लेता है
दिल खोलता है बंद कमरे में
दुनिया से हाल छिपे रहते हैं
वो हैं और उसका अंधेरा कमरा
दोनों साथ साथ खूब खुश रहते हैं
