STORYMIRROR

Madhu Vashishta

Action Inspirational

4  

Madhu Vashishta

Action Inspirational

वीरों का देश ।

वीरों का देश ।

1 min
240

वीरों का यह देश हमारा।

भारतवर्ष है सबसे प्यारा

सबसे अद्भुत सबसे न्यारा।

 जन गण मन और वंदे मातरम का होता है उद्घोष यहां।

आपस में प्रेम भाव यहां।

अनेक धर्म है अनेक भाषाएं

अनेक संस्कृति और संस्कार यहां।

प्रेम यहां का मूल धर्म है।

मानवता है संस्कार यहां।

अतिथि को समझते रूप भगवान का।

करते उनका सत्कार यहां।

अनेक है नदियां, पहाड़ है ऊंचे।

प्रकृति का देखो अद्भुत श्रृंगार यहां।

हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई

इन सब का देखो प्यार यहां।

भारत का गौरव बना रहे,

झंडा ऊंचा सजा रहे।

तिरंगा हमारा लहराता रहे।

मातृभूमि की रक्षा के लिए

प्रत्येक जन ही डटा रहे‌।

प्रत्येक देशवासी की खुशहाली और उनके जीवन की हरियाली के लिए

प्रार्थनाएं हम सब मिलकर करते यहां।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action