STORYMIRROR

Gayatri Kalkal

Tragedy

4  

Gayatri Kalkal

Tragedy

वीर तुझे तेरी मां बुलाए

वीर तुझे तेरी मां बुलाए

1 min
197

ए वीर तुझे तेरी मां बुलाए, 

सोचती होगी तुझे अपने सीने से लगाए,

तेरे बचपन के दिन आज उसे याद आए।

जब तोतली बोली में उसे पहली बार तूने पुकारा होगा।

आज भी तेरी उन्हीं यादों का सहारा होगा।

कितनी बार वो सोचती होगी कभी तो उसका लाल सामने आए।

ए वीर तुझे तेरी मां बुलाए।

आखिरी बार जब तुझे देखा था तो जल्दी आऊंगा तूने बोला था।

पर तेरी देह को सैनिक साथी तिरंगे में लाए।

जिसको देख आंसू रोक सोचा तेरे प्राण देश के काम आए।

पर आज वही बैठ शांत आंखों में नीर लाए।

हर जगह तुझको खोजती है और तेरे बारे में सबसे पूछती है।

कोई तो मेरा लाल ले आए, कब से बैठी हूं आस लगाए।            

 कोई तो उसको ये बताए

ए वीर तुझे तेरी मां बुलाए, ए वीर तुझे तेरी मां बुलाए।

 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy