STORYMIRROR

Gayatri Kalkal

Children Stories Inspirational

4  

Gayatri Kalkal

Children Stories Inspirational

प्यारे बापू जी

प्यारे बापू जी

1 min
229

हाथ में लाठी लिए हुए खादी धोती पहने।

सत्य और अहिंसा थे जिसके गहने।

कभी न रुकना, कभी न झुकना,

जिसने था मन में ठाना।

जिसने करो या मरो का दिया था नारा।

अंग्रेजी शासन को सत्याग्रह से था ललकारा।

भारत का था जो महात्मा नाम मोहनदास।

2 अक्टूबर को जन्म हुआ, जन्मस्थली थी गुजरात।

साबरमती का था वो संत, वैष्णव जन था प्रिय गीत।

वो था चरखे वाला संत।

बच्चों के प्यारे बापू वो कहलाते हैं।

आज भी उनके दिए सिद्धांत माने जाते हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन