STORYMIRROR

Dr. Poonam Gujrani

Romance

4  

Dr. Poonam Gujrani

Romance

उत्सव आया द्वार

उत्सव आया द्वार

1 min
210

रंगीले त्यौहार की रंगीन शुभकामनाएं एक गीत के साथ


धर कर रंग-रंगीला रूप उत्सव आया द्वार

मौसम की मीठी अंगड़ाई होली का त्यौहार।


हंसी-ठिठोली नोक-झोंक से

महका गया सारा परिवेश

मिलन की मस्ती चहक उठी 

साजन पहुंचे अपने देश

गोरी हर्षित हो रही पाकर मनचाहा उपहार

मौसम की मीठी अंगड़ाई होली का त्यौहार।

 

पानी में घुल गई मोहब्बत

अंग-अंग अब रास रचाए

हां, राधा से प्रीत निभाने

कान्हा बरसाने में आए

मुरली की धुन करती है हर गोपी से पत्राचार

मौसम की मीठी अंगड़ाई होली का त्यौहार।


हर आंगन में रंग प्रेम का 

जादू अपना दिखलाएगा

पिचकारी के रंग पेन से

प्रेम ग्रंथ फिर लिखवाएगा

गणित काम न आये कोई दिल का है व्यापार

मौसम की मीठी अंगड़ाई होली का त्यौहार ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance