STORYMIRROR

अख़लाक़ अहमद ज़ई

Classics

4  

अख़लाक़ अहमद ज़ई

Classics

उल्लू : एक शब्द चित्र

उल्लू : एक शब्द चित्र

1 min
289

विनाशकारी चूहों की संख्या

बढ़ गयी है इसीलिए 

उल्लू अधिक अंडे देने की तैयारी में है

यह सोचे बगैर 


कि--

लक्ष्मी विरोधी मुझे

मूर्खता के अर्थ में रूढ़ बना देंगे

उन अंडों से कई-कई उल्लू पैदा होंगे


और--

चूहों का सफाया कर

किसानों को लाभान्वित करेंगे 

इस उम्मीद से

दिखावा पसन्दों की भीड़ से दूर

इस लोभ को छोड़कर 

कि यूरोप की तरह 


इस देश में भी बौद्धिकता का

प्रतीक बनूगा

 या

यूनानी-सा बुद्धिमानी दर्जा मिलेगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics