"त्योहार बसन्त पंचमी का"
"त्योहार बसन्त पंचमी का"
त्योहार आया है, बसन्त पंचमी का
कर लो, सब पूजन मां सरस्वती का
मिलेगी विद्या, नाश होगा कुमति का
आया है, पर्व, मां शारदे की स्तुति का
सजाओ रे फूलों से आप लोग थाली
पीले फूलों से सजती मां, वीणावाली
बसंत पंचमी को शारदे, छवि निराली
पीले वस्त्र से सजे वसुधा, भोलीभाली
मौका आया है, आज बसंत पंचमी का
विद्या धन मांग लो, मां से, रोशनी का
मिटा दो अंधकार, भीतर की बदी का
दे दो वरदान मां सरस्वती सुमति का
त्योहार आया है, बसन्त पंचमी का
जलाओ दीपक, तुम सत्य रोशनी का
करो कर्म पूजन, तुम मां सरस्वती का
फिर करोगे दीदार, सफलता जमीं का
