STORYMIRROR

neha sharma

Romance Fantasy

4  

neha sharma

Romance Fantasy

तू कहीं नहीं है

तू कहीं नहीं है

1 min
259

जिस दर्द से गुजर रही हूं

उस दर्द में तू नहीं है

जिस खुशी में खुश हो रही हूं

उस खुशी में तू नहीं है


जिस पल में जी रही हूं

उस पल में तू नहीं है 

ढूंढती रही हमेशा जो सुकून

उस सुकून में तू नहीं है


ढूंढा बहुत तुझे सपनो में भी 

तू सपनो में भी नही है 

दिल में झांक कर देखा

तो तू मेरे दिल में भी नही है 


कैसा फिर ये तेरा प्यार है

जब तू कहीं भी नही है

दिल के आईने में भी तेरी 

परछाई तक नहीं है।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance