STORYMIRROR

S D

Romance

4  

S D

Romance

तू अगर दें इजाजत

तू अगर दें इजाजत

1 min
393

तू अगर दें इजाजत 

आज थोड़ा सा प्यार तुझसे कर लूं 

तेरे बाहों में खोकर 

खुद को भी तुझमें भर लूं।


तू अगर दें इजाजत 

आज थोड़ा सा प्यार तुझसे कर लूं 

तेरे दिल की धड़कनों को 

अपने सांसों में समेट लूं 

तेरे आंखों की गहराई में उतरकर 

खुद को तेरा बना लूं।


तू अगर दें इजाजत 

आज थोड़ा सा प्यार तुझसे कर लूं 

तेरे रेशमी बालों को अपने उंगलियों मे सहेजूं 

तेरे लबों की बेचैनी को 

अपने लबों से मिटा दूं ।


तू अगर दें इजाजत 

आज थोड़ा सा प्यार तुझसे कर लूं 

तेरे चेहरे की मासूमियत को 

अपने हथेलियों में क़ैद कर लूं 

तेरे बदन की खुशबू को 

अपने रूह में बसा लूं।


 तू अगर दे इजाजत 

आज थोड़ा सा प्यार तुझसे कर लूं 

तेरे साथ के कुछ पलों में 

जिंदगी के हर ग़म भुला दूं 

तेरे हर दर्द को सिने से लगा लूं 

तेरे हंसी मे अपनी उदासी भुला दूं ।


अगर तुझे हैं मंजूर 

तो इस ख़ामोश इजाजत को

तेरे होंठों की मुस्कान से पढ़ लूं 

तू अगर दें इजाजत 

आज थोड़ा सा प्यार तुझसे कर लूं।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance