STORYMIRROR

Sudha Adesh

Tragedy

3  

Sudha Adesh

Tragedy

तुम कायर हो ....

तुम कायर हो ....

1 min
1.3K

हम निहत्थे थे, 

तुमने पीछे से वार किया,

विश्वासघात किया,

कहते हो तुमने

बदला ले लिया।


कैसा बदला,

किससे बदला

काश समझ पाते

तो कायराना हमला

कभी न करते !


सामने आते, दो-दो

हाथ दिखाते

तुम बन गए हो

आतंकियों के

हाथों की कठपुतली

तुम कायर हो,

कायर ही रहोगे।


तुमने हम पर नहीं

स्वर्ग से सुंदर

हमारे देश की

अस्मिता पर

किया है हमला।


हमारे परिजन ही नहीं

देश रोया है जार-जार

नहीं जायेगा व्यर्थ बलिदान

हर शहादत का 

बदला लेगा हिंदुस्तान।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy