STORYMIRROR

तुझे मिलने के बाद

तुझे मिलने के बाद

1 min
5.4K


अजीब सा हाल है, तुझे मिलने के बाद

दिल बेकरार है, तुझे मिलने के बाद

थोड़े बहके बहके से हैं कदम,

कुछ बदली सी चाल है, तुझे मिलने के बाद

कुछ तो है.. हमारे दरमियान,

इतना एतबार है, तुझे मिलने के बाद

जैसे किसी फूल से हाथ मिला लिया हो,

खुश्बू सा एहसास है, तुझे मिलने के बाद

जिस्म आया है सिर्फ मेरे साथ लौट कर,

रूह अभी भी तेरे पास है, तुझे मिलने के बाद

वैसे तो हजारों लोग मिला करते हैं,

वो मुलाकात खास है, तुझे मिलने के बाद


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance