STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Tragedy

4  

Kawaljeet GILL

Tragedy

टूटे हुए ख्वाब

टूटे हुए ख्वाब

1 min
520

ख्वाबो में जो देखा वो काश सच हो जाये,

तेरा-मेरा प्यार भरा आशियाना हकीकत में बन जाये,

ख्वाबो की वो बस्ती कितनी थी हसीन,

तेरा-मेरा प्यार था खुशियों से भरा हुआ,


गाड़ी-बंगले की तो नहीं चाहत हमको,

हाथो में हो हाथ तेरा बस इतना काफी है,

तेरा-मेरा प्यार दौलत का मोहताज नहीं है,

बस एक दोनों का साथ काफी है,


जुदा होकर नहीं जीना है हमको,

रहना है तेरे संग हर पल हर घड़ी जैसे ख्वाबो में रहते है,

बस यही चाहत दिल की जब भी निकले आखरी साँसे,

बस तेरे ही गोदी में हो सर मेरा बस तू हो साथ मेरे,


तुझ संग साथ जी तो लिया ख्वाबो में हमने,

हर ख्वाब सच नहीं होता जिंदगी में ये बात हम जानते है,

पर उम्मीद है कि मौत तेरे सामने हो मेरी ये ख्वाब ना मेरा टूट जाये,

ख्वाब जो टूटते है दिल भी रो पड़ता है,


ख्वाबो की दुनिया में देखे हुए ख्वाब जो सच हो जाये,

तो हर कोई ख्वाबो में ही जीने की कोशिश ना करे,

ख्वाब तो टूट जाते है ख्वाबो की नगरी से दूर रहो तो अच्छा,

टूटे हुए ख्वाब जीने नहीं देते जीने नहीं देते।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy