ठहर न सका |
ठहर न सका |
फैलाना चाहा आतंक मगर कुछ कर न सका |
सोचा धमका देगा भारत मगर डर न सका |
लिया लोहा हरदम सीमा बैरी चितकार उठा |
किया कोशिश करे घुसपैठ बचा सर न सका |
मार रहे चुन चुन जवान आतंकी हड़कंप मचा |
लगाया एड़ी चोटी ज़ोर दो पल ठहर न सका |
खाकर नमक वतन छल करते गद्दार सदा |
हुये शहीद जवान पर नाम उनका मर न सका |
समझाया लाख उसे रहना सीखो शांति से तुम |
चढ़ आया कारगिल कायर क्षण लड़ न सका |
रहो हद मे अपनी अतिक्रमण सीमा न करो |
मुंह की खाओगे जान कर भी संभल न सका