STORYMIRROR

Damyanti Bhatt

Classics

4  

Damyanti Bhatt

Classics

तमाशा

तमाशा

1 min
568

दो घर जोड़नेे

दो पैसे जोड़ने

ये सीख तो मां ने दी थी


सिर का बोझ जैसे

उतार दिया

ड़ोली में बिठा दिया


खूंटे से बांध दिया

अनजाने पथ हांक दिया

विदा कर दिया बेअकल

कसाई के हाथ


जाति तो पाषाण की भी होती

हर पत्थर नींव पर नहीं टिकते


 न उसने समझा

न समझना चाहा

न उसे दर्द हुआ

न उसे फर्क पड़ा

बेसबर सी वो नाई

सात जनमों की परछाई

 बस भर पेट निवाला

जिसकी रसोई मैं नहीं बनता


बस खूबियां गिनाना सिखाया

प्यार बताना 

तारीफ करना

 ससुराल और पति की

 समाज मैं बढाई करना


सह जाना

अपने मां बाप का अपमान

दो घर की लाज बचाने

की ठेकेदार है वो जो

उसके घर मैं

 न किसी की नजर मैं दर्द

न किसी की नजर मैं फर्क


पराये घर जाना

पराये घर से आई

तमाश बीन बन कर 

खड़ी रहती

सात जनमों की परछाई


 मां पर लगाती वो

तोहमत कि 

देती कुमन्त्र


खुद की पंचायत

अंधा घरबार

बसेरा ढाई टाट


वो दुनियां के

चांद पर पहुंच जाने की बात करते

जिनको पता नहीं कि

हर घर मिट्टी के चूल्हे होते।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Classics