STORYMIRROR

Vandana Purohit

Action Inspirational Others

4  

Vandana Purohit

Action Inspirational Others

तिमिर

तिमिर

1 min
378

 

पृथ्वी पर फैला तिमिर चहूं ओर,

राह है कठिन डगमगाये कदम है।


कहीं युद्ध के बारूद से छाया अंधियारा

कहीं विचारों के भेद से सिमटा उजियारा।


तिमिर को भेद जीवन आलोकित कर दो,

अंतस को विचलित करते भाव मिटा दो।


राह का तिमिर छंट जायेगा,

 बस एक एक प्रेम दीप जला दो।


पृथ्वी की उज्ज्वलता लौटा दो,

मृत देह में तुम जीवन भर दो।


अपनी धरा को कर आलोकित ,

ऋण अपना अपना अदा कर दो।

           


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action