STORYMIRROR

Vandana Purohit

Others

4  

Vandana Purohit

Others

राम मंदिर और राम भक्त

राम मंदिर और राम भक्त

1 min
11

 भव्य मंदिर बना श्री राम का

 जिसकी छटा निराली है।


मंदिर में प्रभु राम संग

 लक्ष्मण सिया विराजे हैं।

 हनुमत अपने श्री राम के

 चरणों में शीश नवाते हैं।


अयोध्या की देखो छटा 

हर दिन से आज न्यारी है ।

फूलों से महके अयोध्या

 दीपों से जगमगायी है।


 राम प्रभु के भजन गूंजे

 जय श्री राम के नारे हैं।

 जन-जन पर छाई मुस्कान

 अयोध्या वासी भाग्यशाली हैं।


 श्री राम के दर्शन पाने को 

जन-जन लालायित है ।

गांव गांव और शहर शहर से 

दर्शन को भक्त जाएंगे।


 अयोध्या में एक दीप जला

 श्रद्धा की ज्योत जलाएंगे।

श्री राम के दर्शन कर 

मन को तृप्त कर आएंगे। 


 बरसों बाद अपने श्री राम को 

अयोध्या में शीश नवाएंगे।

धन्य अपना जीवन कर भक्त

श्री राम ध्वजा लहराएंगे।

          


Rate this content
Log in