STORYMIRROR

Deepti S

Romance Fantasy Others

4  

Deepti S

Romance Fantasy Others

तेरी मेरी कहानी

तेरी मेरी कहानी

1 min
237

कहानी तो बहुत है तेरी मेरी 

मुझे बस एक ही अच्छी लगती है

जब नज़रें मिलीं थीं हमसे तो

तुम्हारा ये कहना की

तुम्हारी आँखें समुंदर की बस्ती है


ऐ खुदा मेरे समुंदर में सैलाब ना आने देना 

क्यूँ की इनमें किसी की जान बसती है

और किसी की जान हम जोखिम में डाल दें

ये बात हम पर बिलकुल भी नहीं जंचती है 


कोशिश तो लाखों रहीं कि इस कहानी को भूल जाएँ

पर कमबख़्त ये दिल नहीं मानता इसको कैसे समझाएँ

हर बार यही कहानी सुनने को दिल चाहता है

पर अब वो शख़्सियत ढूँढने से भी नज़र नहीं आता है


जाने कौन सी दुनिया में वो रूठ कर बैठ गये

हमें तो आज भी उनसे ही लड़ने को जी चाहता है

आओ मेरे हमदम फिर एक कहानी लिखेंगे

सब भूल कर पिछड़ी बातें ये ज़िंदगानी तुम्हारे नाम करेंगे



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance