STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Romance

3  

Kawaljeet GILL

Romance

तेरी जुदाई

तेरी जुदाई

1 min
451

ना ही तुम हमको भूले होंगे अब तक

ना ही हम भूले है तुमको आजतक

जहाँ भी रहो खुश रहो तुम

है याद हमको आज का दिन था

खास तेरे जीवन में,

तुम से बात न कर पाये हम तो है

मज़बूरी हमारी,

पर भूले नहीं हम तुम को और

इस दिन को

यह बात याद रखना तुम ।


रास्ते अपने तुमने अलग अलग

किये थे

हम तो आज भी वही के वही है,

हमसफ़र बन कर जो आ जाओगे

तुम जीवन में

जिंदगी का सफ़र और भी हसीं

हो जाएगा

तेरा हाथ होगा मेरे हाथों में और

तुझ पर सिर्फ हमारा ही हक़ 

होगा ।


कोई हमसे फिर तुम को न छीन

पायेगा,

प्यार तुम्हारा सिर्फ हमारा और

हमारा सिर्फ तुम्हारा होगा,

घड़ियाँ हमारे मिलन की जो

करीब आ रही है,

ये धड़कने और भी तेज़ होती

जा रही हैं,

तेरी जुदाई अब हमसे ना सही

जा रही है,

बस तेरा तेरा ही इंतज़ार हम

हर पल करते जा रहे है ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance