STORYMIRROR

Ankit Raj

Romance

4  

Ankit Raj

Romance

तेरी एक झलक

तेरी एक झलक

1 min
914

तेरी एक झलक न पाऊँ तो

दिन खाली खाली सा लगता है

तेरी चेहरा देख कर ही

दिल हर्षित हो जाता है


कैसे है तेरी मनमोहक छवि

दिल को आकर्षित कर जाता है

कितना भी समझाऊँ इसे

पर दिल समझ नहीं पाता है


हर पल तुझे ही

नयना मेरा ढूंढता है

क्या करू अब मै

तेरे बिन जी नहीं लगता है


नींद चैन सब छीन लिया

दिन-रात तेरी याद सताता है

ये हाल हुआ है कैसा

ये मुझे भी समझ ना आता है


तेरी ख्यालों में खोया रहूँ

यादें तेरी कभी ना भूलता है

तू तो पास नहीं हो

पर तेरी तस्वीर याद दिलाता है


बिताए वो लम्हा फिर से

याद आकर मुझे सताता है

भूलने का कोशिश करूँ तो

तेरी बातें याद आ जाती है


मिलो या ना मिलो तुम

फिर भी तुझे ही चाहते रहेंगे

राधे श्याम की तरह ही

तुझे स्मृतियों मे सजाये रखेंगे।


           


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance