STORYMIRROR

Ankit Raj

Inspirational

4  

Ankit Raj

Inspirational

पिताजी

पिताजी

1 min
501

मेरे पिताजी हैं सब से महान।

अंकित करता है उनको प्रणाम।।

पिताजी हैं तो बढ़ता है मान।

हम से है पिता को पूरा गुमान।।


पिताजी से ही मिलता हमें पहचान।

धीरज से करते अपना काम।।

कठिनाइयों में दिखाते संयम।

पिताजी, बच्चो से प्रेम करते समान।।


जब हम रहते हैं परेशान।

पिताजी करते हैं उसका निदान।।

हम में बसा है उनका जान।

पिताजी अंधेरे में है दीपक समान।।


जब खुश रखते उनका संतान।

बढ़ जाता है उनका मान।।

पिताजी ही सीखाते हमें अनुशासन।

मां पिता के नित्य करते दर्शन।


प्रफुल्ल हो उठता मेरा मन।

बार बार करते हैं उनको नमन।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational