STORYMIRROR

Rohit Rahgir

Romance Fantasy

4  

Rohit Rahgir

Romance Fantasy

तेरे नाम लिखता हूं

तेरे नाम लिखता हूं

1 min
373

जज़्बातों की स्याही से दास्तां ए ज़िंदगी ए शाम लिखता हूं

चल मैं आज रात ए ग़ज़ल ए मुहब्बत तेरे नाम लिखता हूं 


पागल है दिल मेरा मदहोश रहता है तेरे इश्क़ में हरदम की

दिल की यमुना किनारे तुझे राधा ख़ुद को श्याम लिखता हूं


यूं तो मैं कभी शराब नहीं पीता पर रहता है मुझे नशा तेरा 

की ख़ुद को मैखाना और तुम्हें मुहब्बत ए जाम लिखता हूं 


तेरी हर सितम हर गुस्ताखी सह लूं पर तेरा दामन बेदाग़ रहे 

इसलिए तुझे बेकसूर और मेरे नाम सारे इलज़ाम लिखता हूं


तुम जियो हसीन इक ज़िंदगी हर पल खुशी खुशी जहां में

इस खातिर तेरे हिस्से मैं अपनी खुशियां तमाम लिखता हूं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance