STORYMIRROR

Preeti Sharma "ASEEM"

Drama

4  

Preeti Sharma "ASEEM"

Drama

स्वतंत्रता के मायने

स्वतंत्रता के मायने

1 min
467

स्वतन्त्रता के मायनों का

मूल्य चुकाना है।

आज हमें वेद आधारित

देश बनाना है।


गुलाम हुई,

हर सोच को,

अंधविश्वासों से,

बाहर लाना है।


स्वतंत्रता के ,

मायनों का

मूल्य चुकाना है।


राम-कृष्ण के

आदर्शों का

गुणगान बढ़ाना है।


बाबर से अंग्रेजों तक के,

इतिहास से

सबक भी पाना है।


फिर न गुलाम होंगे

भारत माँ को

विश्वास दिलाना है।


बाल, लाल, पाल

बोस, भक्त्त की,

शहादत को अमर बनाना है।


शिवाजी, प्रताप

गोविंद का मानवीय

धर्म बचाना है।


तुम आर्य की संतान हो,

उच्च आदर्शों को पाना है।

मानवता को सही

सोच तक ले जाना है।


ओ३म मय लक्ष्य पा कर

विश्व कीर्तिमान बनाना है।

स्वतंत्रता के मायनों

का मूल्य चुका है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama