STORYMIRROR

Padma Motwani

Classics

3  

Padma Motwani

Classics

सूरजमुखी

सूरजमुखी

1 min
428

सूर्योदय का इंतज़ार करते,

दिन भर उसके संग ही रहते,

चटक पीले रंगों में लुभाते,

सूरजमुखी के फूल बड़े प्यारे।


सूरज के प्रेम में पलते,

सदा उसके सम्मुख ही रहते,

मतवाले से उसे निहारते,

सूरजमुखी के फूल बड़े प्यारे।


सूरज की तपन में तप रहे

अद्भुत प्रीत का गीत लिये 

निस्वार्थ प्रेम का पाठ पढ़ाते

सूरजमुखी के फूल बड़े प्यारे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics