STORYMIRROR

MALA SINGH

Action Inspirational

4  

MALA SINGH

Action Inspirational

सुभाषचंद्र बोस जयंती

सुभाषचंद्र बोस जयंती

1 min
299

२३ जनवरी को पैदा हुए

ऐसे वीर सपूत।

नस नस में राष्ट्रभक्ति लेकर, 

बन गए सबके नूर।।


माता जिनकी प्रभावती थी, 

पिता थे जिनके जानकीनाथ बोस।

नेताजी जिनको नाम मिला, 

वे थे अपने सुभाष चंद्र बोस।।

उनकी जयंती पर हम मिलकर, 

समर्पित, करते हैं फूल।

२३ जनवरी को पैदा हुए 

ऐसे वीर सपूत . ...... 


आजाद हिंद फौज का, 

एक गठन कर दिया।

तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा, 

यह नारा भी दे दिया।।

बनकर क्रांतिकारी , 

अंग्रेजों को कर दिया दूर।

 २३ जनवरी को पैदा हुए, 

ऐसे वीर सपूत ..... 


युवकों के दिलों में उन्होंने, 

आजादी का बिगुल बजाया।

जय हिन्द !दिल्ली चलो का ! 

नारा भी लगाया।

विमान दुर्घटना में शहीद हो गए, 

यह भारत के वीर सपूत।

२३ जनवरी को पैदा हुए

ऐसे वीर सपूत ...... 


उनकी शहादत को ना भूले, 

आज हम यह संकल्प लेंगे।

अपने देश की शान बान के लिए।

प्राण न्यौछावर भी कर देंगे

ऐसे आयोजनों का महत्व होगा, 

 तभी भरपूर।

२३ जनवरी को पैदा हुए , 

ऐसे वीर सपूत........



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Action