STORYMIRROR

V. Aaradhyaa

Tragedy Action Thriller

4  

V. Aaradhyaa

Tragedy Action Thriller

सत्य का मानक क्या है ?

सत्य का मानक क्या है ?

1 min
239

थिरकना है जिनको दूसरों के इशारे पर,

जो सत्य सनातन को मिटा चुके आज हैं !


सच की सही समर्थ बानगी दिखा सके जो,

ऐसा सदगुणी व सदाचारी किसका मिज़ाज़ है !


जग के नियम ना चले सुचारु ऐसा समाचार है,

मिथ्यावादी को आज देखो बना हुआ सरताज़ है !


हाहाकार सा मचा हृदय में भय व्याप्त है मन में,

नित्य सत्य का पथिक आज बना हुआ मोहताज है !


सर्वत्र दुराचार को प्रश्रय ही बना हुआ पुखराज है,

घर भेद बाहर करे आज भी विभिषण बना हमराज है !


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy