STORYMIRROR

Aditi Vats

Romance Action Inspirational

4  

Aditi Vats

Romance Action Inspirational

सतरंगी

सतरंगी

1 min
250

सतरंगी है पहचान हमारी 

सतरंगी है ध्वज हमारा 

ना गोरा,ना काला, ना सांवला 

सतरंगी है रंग हमारा ।


सात रंगों का है मेल 

दिल में हम रखे ना मैल

हम सबकी है एक कहानी 

हर रंग बयां करे अपनी जुबानी।


शुरू हो रंग से गुलाबी 

खतम हो रंग पे बैगनी

है रंग की अपनी निशानी 

जो दृश्य दे कहानी हमारी।


सुर्ख गुलाबी प्यार का प्रतीक 

लाल सुनाए हमारी जिंदगी का अतीत

नारंगी हमारा मरहम बन जाए 

पीला सूरज सी रोशनी भर जाए ।


हरा हमारी प्रकृति दर्शाए 

फिरोजी अपना जादू बिखराए 

नीला हमे शांत कर जाए 

बैगनी हमारी आत्मा पवित्र कर पाए।


ये समाज हमे कभी न समझे 

प्यार को भावना ना समझे 

जरूरी नहीं हर राही को मंजिलें मिले 

सफर में बस एक हमसफ़र मिले।। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance