सतरंगी सपने
सतरंगी सपने
सपनों के पंख होते हैं, इनमें चमकीले रंग होते हैं।
कुछ सच्चे होते हैं, कुछ बेरंग भी होते ।।
कुछ ढंग के होते हैं, कुछ बेढंगे भी होते हैं।
सपनों के पंख होते हैं, सपनों के पंख होते हैं,
इनमें चमकीले रंग होते हैं।।
सपने सतरंगे होते हैं, मीठी तरंग लिए होते हैं।
कुछ मनमाने से होते हैं, कुछ बेगाने से होते हैं।।
सपनों के पंख होते हैं, इनमें चमकीले रंग होते हैं।
सपने हंसाते भी हैं, रुलाते भी हैं।।
सपने हंसाते भी हैं, रुलाते भी हैं।
मन में उम्मीदें धुंधला जाएं।।
तो अनायास ही चेहरे पर।
एक चमक सी भी ले आते हैं।।
सपनों के पंख होते हैं, इनमें चमकीले रंग होते हैं।
जब नाउम्मीदी के बादल घिर आएं।।
जब नाउम्मीदी के बादल घिर आएं।
चांदी से चमकते दमकते सपने।।
उम्मीदों के पंख फैलाए, हर पल हौसला बढ़ाते हैं।
सपनों के पंख होते हैं, इनमें चमकीले रंग होते हैं।।
